फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on bringing dropped out children to school

Kushinagar News: ड्राॅप आउट बच्चों को स्कूल लाने पर जोर

Thu, 28 Mar 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on bringing dropped out children to school
पडरौना। बीआरसी सभागार में तीन दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन बुधवार को ड्राॅप आउट बच्चों को स्कूल लाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों को परिषदीय स्कूलों में नामांकित व विभिन्न कारणों से बीच सत्र में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का दाखिला कराने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन्होंने दाखिला ताे लिया, लेकिन किन्हीं कारण से कभी स्कूल नहीं आए। अब नए सत्र में ऐसे बच्चों को प्राथमिकता से जोड़ने की तैयारी है। नए सत्र में इन बच्चों को नामांकित कक्षा में पढ़ रहे अन्य छात्रों के स्तर तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यदि छात्र निर्धारित अवधि के भीतर कक्षानुसार बेहतर स्तर नहीं हासिल करता है, तो विशेष प्रशिक्षण अवधि को क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाया जा सकता है। बच्चों में हो रहे बदलाव का आकलन होगा। उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षण की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हमें शिक्षण प्रक्रिया को रोचक बनाना होगा। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नौ माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है, ताकि वह भी शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ सकें।
विज्ञापन

इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, अनूप सिंह, सुनील दुबे, श्रीनिवास शर्मा, सुनील मिश्र, अरुण कुमार, गीता चतुर्वेदी, श्वेता सिंह, प्रज्ञा पांडेय, अर्चना देवी, प्रियंका यादव, नेहा सिंह, करुणानिधि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed