फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emergency services from doctors remain stalled

डॉक्टर नहीं रहने से इमरजेंसी सेवा ठप

Tue, 27 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण इमरजेंसी सेवा ठप है। लोगों को अपना इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मंगलवार 11 बजे तक कोई डॉक्टर पीएचसी पर उपस्थित            नहीं था।
विज्ञापन

यहां इलाज कराने आए लोग परेशान रहे। स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से खड्डा इलाका काफी पिछड़ा है। यहां के एक मात्र सरकारी अस्पताल में ही लोग इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

लेकिन डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने से आपातकालीन सेवा की कौन बात करे रुटीन में इलाज भी संभव नहीं है। मंगलवार को दिन के 11 बजे तक यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मरीज सरकारी पर्ची लेकर दर्द से कराहते हुए डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोग परिसर में मायूस होकर बैठे थे।
यहां इलाज कराने आए अवधेश, जगदीश, सलामुद्दीन, मराछी, निशा, जत्तन, गोबरी, लवंगी देवी और नजमा खातून आदि का कहना था कि सुबह से आकर डॉक्टर की राह देख रहे हैं।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता का कहना है कि खड्डा पीएचसी पर कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। उन्हें ही सीएचसी तुर्कहां और पीएचसी खड्डा दोनों जगहों पर देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed