फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   elephant injured in vtr

जंगल की निगरानी के लिए आया हाथी घायल

Wed, 08 Apr 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
elephant injured in vtr
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गिरने से घायल हाथी का एक दांत टूट गया। - फोटो : KUSHINAGAR
जंगल की निगरानी के लिए आया हाथी घायल
विज्ञापन

खड्डा। पड़ोसी प्रांत बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की निगरानी के लिए कर्नाटक से आए चार हाथियों में से एक हाथी मंगलवार को घायल हो गया। हाथी का दांत टूटकर उसके सूंड़ में धंस गया था। पशु चिकित्सकों की टीम उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

वाल्मीकि व्याघ्र क्षेत्र में बाघ व अन्य हिंसक जानवरों की निगरानी के लिए कर्नाटक से राजा, बालाजी, द्रोण व मणिकंठ नाम के चार हाथी मंगाए गए हैं। मंगलवार की शाम को भारत- नेपाल सीमा के पास जंगल के रास्ते चारों हाथी गंडक नदी में जा रहे थे। कौलेसर मंदिर के पास असंतुलित होकर राजा नाम का हाथी गिर पड़ा। इस हाथी का दांत टूटकर उसके सूंड़ मे धंस गया था। वाल्मीकि वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि घायल राजा हाथी का उपचार चल रहा है। महावत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed