फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elephant-horse-palanquin, the echo of Jai Kanhaiya Lal

Kushinagar News: हाथी-घोड़ा-पालकी,जय कन्हैया लाल की गूंज

Sat, 05 Sep 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Elephant-horse-palanquin, the echo of Jai Kanhaiya Lal
पडरौना शहर में राधा श्रीकृष्ण की मंदिर में  श्री कृष्ण की सजाई गई झांकी।स्रोत-सोशल मीडिया
तुर्कपट्टी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तुर्कपट्टी कस्बे में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण, सुदामा मिलन, कंस वध, गोवर्धन धारण तथा श्रीकृष्ण लीला के मनोहारी दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में सुसज्जित हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और आकर्षक रथ शामिल रहे। पूरा नगर हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की तथा राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते चले। कसया-सेवरही एवं सूर्यमंदिर मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या ने झांकी में भाग लेकर उत्सव को और भी भव्य बना दिया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के सदस्य समरेन्द्र सिंह, अतुल सिंह, पंकज मिश्रा, अंगद मद्धेशिया, अर्जुन सिंह, दीपू गुप्ता, विकास यादव, राजकुमार, सरवन, अमित चौहान, प्रवीण शाही, सुनील वर्मा, राजन गिरी आदि मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर एसओ आलोक कुमार की ओर से सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई। देर रात तक श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

झांकी सजे पंडाल में की पूजा
पडरौना। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर में जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए। वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने शहर के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड के साहबगंज उत्तरी स्थित पंडाल में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल एक धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मनुष्य को धर्मयुक्त कर्म से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। इस दौरान मनीष बुलबुल जायसवाल, मनोज दत्त पांडेय, तिरूप तिवारी, अभय मारोदिया, आलोक गुप्ता, अमित चौरसिया, विकास चौरसिया, आकाश चौरसिया, अभिनव चौरसिया, सूरज कश्यप, मंगेश प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, रंजीत मद्धेशिया, छोटे चौरसिया, शैलेश मद्धेशिया, मुकेश गुप्ता, अमित तिवारी, प्रेमप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed