फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply restored after five days, people heaved a sigh of relief

Kushinagar News: पांच दिन बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 23 Feb 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply restored after five days, people heaved a sigh of relief
अहिरौली बाजार। हाटा डिवीजन के गिदहा चक बैरिया बिजली उपकेंद्र पर लगा 45 साल पुराना ट्रांसफाॅर्मर आखिरकार बदल दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को चार दिन अंधेरे में रात गुजारने के साथ ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की रात 11 बजे ओवरलोड के कारण जल जाने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इससे 62 गांवों की बिजली गुल होने से जहां आम लोगोंं को समस्या हुई, वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कटौती सबसे बड़ी अड़चन बन गई।
विज्ञापन

पहले तो तीन दिनों तक अधिकारी व कर्मचारी सोते रहे, लेकिन 22 एवं 23 फरवरी को इस समस्या को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी व कर्मचारी की नींद टूटी और शनिवार को कप्तानगंज सबस्टेशन से निकला हुआ पुराना पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लाकर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही रविवार को उपकेंद्र के पुराने शाहपुर फीडर की जगह नया फीडर लगाया गया और अन्य दो फीडरों की मरम्मत की गई। इसके बाद रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली की सप्लाई बहाल की जा सकी। पांचवें दिन करीब तीन बजे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने इन्वर्टर बैट्री, इमरजेंसी लाइट व मोबाइल को चार्ज करने के लिए दुकानों पर लेजाकर पैसा देकर जनरेटर से चार्ज करवाकर काम चलाया। लोग इन्वर्टर की बैटरी मोटरसाइकिल से चार्ज कराने ले जाते हुए दिखे। वहीं दुकानों पर मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी लोगों की भीड़ देखी गई। दुकान चार्ज में लगे माेबाइलों व चार्जर्स से पटे दिखे।
जब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं तो ऐसे में बिजली नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सबसे बड़ा व्यवधान आ रहा था। दुकान पर पैसे देकर मोबाइल चार्ज कराकर विद्यार्थी मोबाइल का टाॅर्च जलाकर अध्ययन कर रहे थे तो अभिभावक वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटे रहे। बिजली नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर हो रहा था।
इस क्षेत्र के विद्यालय वंशराज सिंह इंटरमीडिएट काॅलेज लखिमा, विद्यार्थी इंटरमीडिएट काॅलेज जगदीशपुर बरडीहा व किसान इंटरमीडिएट काॅलेज कुंदुर में बोर्ड का सेंटर बना हुआ है। वहां, बिजली से सीसीटीवी कैमरा की निगरानी होनी है। बोर्ड पेपर वाले स्ट्रांग रूम की निगरानी कैमरे से शासन की ओर से की जानी है। शासन से परीक्षा को लेकर 24 घंटे बिजली देने का निर्देश दिए गए है, जबकि यहां तो सप्लाई व्यवस्था ही ठप होने से परीक्षार्थियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भी चिंतित थे। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विद्यालयों में जनरेटर लगाए हैं। पांचवें दिन दोपहर बाद बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं, छात्रों एवं बोर्ड सेंटर बने विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापकों ने राहत की सांस ली।

विद्यार्थी इंटरमीडिएट काॅलेज जगदीशपुर बरडीहा के केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पांच दिनों से लाइट नहीं आने से काफी दिक्कत हो रही थी। कैमरे को चालू रखने के लिए अपने घर से जरनेटर लाकर लगा दिया है, जिससे छात्रों को परीक्षा के समय कोई दिक्कत न हो। दोपहर बाद बिजली आने से राहत मिली। वंशराज सिंह इंटरमीडिएट काॅलेज लखिमा के केंद्र व्यवस्थापक विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बिजली नहीं होने से जनरेटर चलाकर स्ट्रांग रूम में रखे पेपर और केंद्र की निगरानी के लिए कैमरे को चलाया जा रहा है। पांच दिनों से बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हो रही थी। पांचवें दिन बिजली आने पर चैन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed