फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity supply is stalled for 72 hours in many villages

कई गांवों में 72 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति

Sat, 05 Feb 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply is stalled for 72 hours in many villages
कई गांवों में 72 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। क्षेत्र गांवों में 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

तरयासुजान बिजली उपकेंद्र से माधोपुर बुजुर्ग, खुदुरा, कोटवा अहिरौली, सरेया, लतवा बाजार, गोड़इता श्रीराम, लतवाजीत आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल गिर गए थे। इसके चलते इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के पंकज राय, राजेश राय, आशुतोष राय, अमित राय, राहुल कुशवाहा, इम्तियाज अली, प्रियेश राय, इमामुद्दीन, विकास बैठा आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति बीते 72 घंटे से ठप होने के चलते घर में लगे इंवर्टर समेत अन्य उपकरण पूरी तरह बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने तक के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इन लोगों ने क्षेत्र के गांवों में शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ केएम शुक्ला ने बताया कि आंधी और बारिश से गिरे बिजली के तार और पोल को ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed