फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity in the city goes off for three hours, more than 10 thousand consumers affected

Kushinagar News: तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली, 10 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित

Thu, 14 Mar 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity in the city goes off for three hours, more than 10 thousand consumers affected
पडरौना। नगर के कठकुइया रोड स्थित बिजली घर में बुधवार की सुबह करीब आठ केबल में फाल्ट हो गया। बिजली घर से मिलने वाले तीन फीडर से जुड़े दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। जिनके घर इन्वर्टर नहीं है, उन लोगों को सुबह मोबाइल चार्ज करने और महिलाओं को नाश्ता बनाने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बिजली घर में मुख्य ट्रांसफार्मर में लगा एक केवल फाल्ट हो गया। इससे शहर के दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर बिजली गुल हो गई। हालांकि हरकत में आए बिजली कर्मियों ने तत्काल फाल्ट ढूंढ़कर उसे सही करने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे बिजली घर में आई खराबी को ठीक किया जा सका। इसके बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस फाल्ट की वजह से शहर में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे जिनके घर इन्वर्टर समेत अन्य वैकल्पिक उपकरण नहीं लगे उन्हें मोबाइल चार्ज करने और उनके घर की महिलाओं को सुबह नाश्ता बनाने में परेशानी उठानी पड़ी। नगर के जगदीशपुर कॉलोनी निवासी सुनैना मिश्रा, गुड़िया मिश्र, राधिका तिवारी, बेलवा चुंगी के कुंदन वर्मा, प्रभुनाथ कुमार आदि ने बताया कि सुबह के समय करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इससे परेशानी उठानी पड़ी है। इस संबंध में एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे बिजली घर में लगे मुख्य ट्रांसफार्मर के केवल में फाल्ट हो गया था। इसकी वजह से करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। केवल में आई खराबी सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed