कसया। विद्युत निगम की ओर से सोमवार को नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य पैदल जागरूकता रैली निकाली गई। अधिकारियों और कर्मचारियों की इस रैली के माध्यम से लोगों को आगामी बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें पहली बार ब्याज के साथ मूलधन पर भी विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
रैली गोरखपुर रोड स्थित विद्युत कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक, पडरौना मार्ग, सपहा मार्ग, देवरिया मार्ग, गोरखपुर मार्ग होते हुए पुरानी फाजिलनगर मार्ग का भ्रमण कर पुन: बिजली घर में आकर समाप्त किया गया। रैली में टीम ने नारों के माध्यम से लोगों को छूट योजना की जानकारी दी।