फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity cut off for four days due to transformer burning

Kushinagar News: ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से बिजली गुल

Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for four days due to transformer burning
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बिहारी छपरा में ट्रांसफार्मर जलने से गांव के लोग चार दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। बिहारी छपरा चौराहे पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बृहस्पतिवार को ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने विद्युत उप केन्द्र कोटवा पर दी। लेकिन सूचना के चार दिन बीतने के बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इसके चलते गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था खराब होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में अंधेरा रहने से दुकानों की सुरक्षा को लेकर दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के सुनील तिवारी, संतराज कुशवाहा, लक्ष्मण, सुदर्शन, विनोद, गणेश, रामाशंकर, अनूप, श्रीनिवास, अनिल, महेन्द्र, लल्लन आदि ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। इस संबंध में जेई अमन कुमार ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण यह समस्या बनी हुई थी। आज ही ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed