फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity connection of Buddha Inter College cut due to arrears of 22 lakhs

Kushinagar News: 22 लाख के बकाए में कटा बुद्ध इंटर कॉलेज का बिजली कनेक्शन

Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection of Buddha Inter College cut due to arrears of 22 lakhs
पकवा इनार। विद्युत विभाग ने बिजली बिल का लाखों रुपये भुगतान न होने के कारण बुद्ध इंटर कॉलेज का कनेक्शन काट दिया है। इससे काॅलेज में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि काॅलेज खुल चुका है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की पढ़ाई शुरू है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में बिना बिजली आपूर्ति और पंखे न चलने की स्थिति में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग का अपना तर्क है कि काॅलेज पर करीब 22 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज का कनेक्शन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुशीनगर के बुद्धा फीडर से है। बीते 2 जून 2025 को विभाग ने काॅलेज का कनेक्शन काटकर विद्युत आपूर्ति ठप कर दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत कसया आकाश सचान ने कहा कि कॉलेज का विद्युत कनेक्शन बिजली बिल के बकाये की वजह से कटी गई है। बकाए की रकम बड़ी है। प्रधानाचार्य बुद्ध इंटर कॉलेज उमेश उपाध्याय का कहना है कि बिजली विभाग की तरफ से उपभोग का सही बिल नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बिल की धनराशि काफी अधिक है। विभागीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है। ताकि उपभोग का सही बिल बने और धनराशि में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed