{"_id":"6215210033412d380068c6d6","slug":"electoral-atmosphere-in-favor-of-bjp-sunil-bansal-kushinagar-news-gkp427819951","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल : सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल : सुनील बंसल
विज्ञापन
विस्तारकों व प्रवासियों के साथ बैठक करते भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री।
- फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल : सुनील बंसल
संवेदनशील बूथों पर सतर्कता बरतने और बूथ पर मतदान बढ़ाने पर हुई चर्चा
कसया (कुशीनगर)। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के विस्तारकों व पार्टी के प्रवासियों के साथ नगर के एक होटल में बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में है, लेकिन अति आत्मविश्वास से परहेज करने की जरूरत है।
उन्होंने प्रत्येक बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स देते हुए संवेदनशील बूथों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने गांवों में प्रत्येक वर्ग की चौपाल करने पर जोर दिया। इसके बाद टिकट मांगने वाले पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बातचीत की। उन्होंने चुनाव प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व संचालन विधानसभा संयोजक नरेंद्र शुक्ल ने किया।
इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, विधायक उमाकांत सिंह, ठाकुर रत्नाकर राणा, अमृता सिंह राठौर, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, ओमप्रकाश सिंह, रवि प्रकाश, राजेश ओझा, हरीश भट्ट, संतोष सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, विजय कुमार दुबे, मारकंडेय शाही, राधेश्याम दीक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।