फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Election will be won on the strength of booth workers: Naresh Uttam Patel

बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव में होगी जीत : नरेश उत्तम पटेल

Thu, 25 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Election will be won on the strength of booth workers: Naresh Uttam Patel
जनपद दौरे पर आए सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम का जनपद के बॉर्डर पर स्
फाजिलनगर। कस्बे के निजी मैरिज हॉल में सपा की ओर से बुधवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जाएगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता की पार्टी के असली रीढ़ होते हैं। बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का परचम फहराया जा सके।
विज्ञापन

अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने की व संचालन विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव ने किया। इस दौरान क्षेत्र के सक्रिय व वरिष्ठ बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में डा.राजेश्वर सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, विनय सिंह पटेल, डाॅ. विवेक सिंह पटेल, विपिन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, पूर्व ब्लॉ प्रमुख संजय गुप्ता, संतोष तिवारी, राजन शुक्ला, चंद्रजीत यादव, हसमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed