{"_id":"65ea15bcb34482b2e50fff06","slug":"election-campaign-started-through-ashirwad-yatra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113778-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आशीर्वाद यात्रा के जरिए हुआ चुनावी अभियान का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आशीर्वाद यात्रा के जरिए हुआ चुनावी अभियान का शंखनाद
Fri, 08 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सांसद विजय कुमार दूबे ने बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए चुनावी अभियान का शंखनाद किया। उनका जिले की सीमा पन्द्रह मील से शुरू हुई यात्रा का हाटा, कसया, भाजपा कार्यालय रविन्द्र नगर, पडरौना, खड्डा में स्वागत सभा के बाद छितौनी में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
विजय कुमार दूबे ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उमड़े लोग भाजपा की ऐतिहासिक विजय और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवा और सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार में जन विश्वास से ऐसा माहौल बन गया है कि विपक्षी दलों को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं जो चुनौती दे सके। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अवधेश प्रताप सिंह, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, राजेश्वर सिंह, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव आदि मौजूद रहे।