{"_id":"66c67f7f66c9507bf506e137","slug":"elderly-woman-who-went-to-see-crops-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121909-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फसल देखने गई बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फसल देखने गई बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Thu, 22 Aug 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर मुजहना गांव के सामने बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे फसल देखने गई 65 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी अमलावती देवी बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से रेलवे लाइन के बगल में फसल देखने गई थी। इस दौरान पिपराइच की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या 05096 की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना बोदरवार स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने अहिरौली बाजार पुलिस को सूचना दी। अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुदामा यादव, कांस्टेबल दिनेश पांडेय, अमित कुमार व गुड्डू राजभर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।