फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly woman accused of rape

Kushinagar News: बुजुर्ग महिला ने लगाया दुष्कर्म आरोप

Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman accused of rape
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे गांव का एक व्यक्ति नशे की हालत में घुस गया और वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की आवाज सुनकर घर की अन्य महिलाएं आईं तो आरोपी को नग्न अवस्था में देखकर उसकी पिटाई कर दी। मौका पाकर वहां से आरोपी भाग गया। पीड़ित के परिवार वालों की सूचना पर देर रात 112 पर पीआरवी को दी। पुलिस जांच-पड़ताल कर वापस चली गई। बृहस्पतिवार को महिला की बहू ने पुलिस को तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग महिला की बहू ने तहरीर दी है। उसने बताया है कि आरोपी शराब पीकर हमेशा विवाद करता है। पुलिस की जांच और घरवालों के बयान के आधार पर दुष्कर्म का आरोप सही नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed