{"_id":"6a48257a77ad8bdef005d24d","slug":"elderly-man-attacked-while-returning-from-the-fields-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-163032-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत से लौट रहे बुजुर्ग पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत से लौट रहे बुजुर्ग पर हमला
Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में शुक्रवार की सुबह खेत से लौट रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग पर युवक ने हमला कर दिया। पिता को बचाने के गए पुत्र की पिटाई कर दी।
घायल पिता-पुत्र को सीएचसी विशुनपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मारपीट में धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद है।
दुबौली निवासी रामबिलास चौहान का गांव के ही बाबूराम चौहान से लंबे समय से किसी बात पर विवाद है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे रामबिलास गन्ने के खेत से घर लौट रहे थे। गांव के चौराहे पर स्थित मंदिर के पास युवक ने हमला कर दिया। रामबिलास चौहान गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पिता को बचाने गया 35 वर्षीय लल्लन को भी घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी विशुनपुरा पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी युवक उनके घर पहुंच गया और वहां भी जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस आई और जांच कर चली गई। घायल रामबिलास का आरोप है कि धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया है। इसके पहले भी कई बार मारपीट की जा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।