फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man attacked while returning from the fields

Kushinagar News: तमकुहीरोड स्टेशन पर ट्रेन से बिहार भेजी जा रही 92 लीटर शराब बरामद

Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked while returning from the fields
तमकुहीरोड। गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप रखने के दौरान आरपीएफ और शराब तस्करों से आमना-सामना हो गया। तस्कर आरपीएफ को चकमा देकर शराब से भरा बैग छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

इससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आरपीएफ की तलाशी में तीनों बैग में शराब की खेप मिली। उसे आबकारी विभाग को सुपुर्द कर आरपीएफ तस्करों के बारे में पता लगा रही है। तस्कर लोकल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन रुकते ही स्टेशन पर मौजूद तस्कर तीन बड़े बैग ट्रेन में रख रहे थे, संदेह होने पर आरपीएफ की टीम पहुंची और सामान के बारे में पूछने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर कुछ बताने के बजाए आरपीएफ के सामने भाग निकले। आरपीएफ ने भाग रहे तस्करों को दौड़ाया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। बरामद शराब को लेकर आरपीएफ टीम थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन से कप्तानगंज लेकर गई।
आरपीएफ के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव और रघुनाथ प्रसाद शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे 15180 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में स्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन से उतरते समय उनकी नजर दो-तीन युवकों पर पड़ी, जो तीन भारी बैग ट्रेन में चढ़ा रहे थे।
संदेह होने पर आरपीएफ के दोनों जवान उनकी ओर बढ़े तो पुलिस को आता देख युवक बैग छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरपीएफ ने तीनों बैगों की तलाशी ली तो उनमें ‘बंटी बबली’ ब्रांड की देशी शराब के पैकेट भरे मिले।
सूचना मिलने पर मामले की जानकारी कप्तानगंज स्थित आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी गई। इसके बाद बरामद शराब को थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन से कप्तानगंज भेजा गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार ने बताया कि तीन बैगों से 125, 170 और 165 पैकेट, कुल 460 पैकेट देसी शराब बरामद हुई है। इसकी कुल मात्रा 92 लीटर तथा अनुमानित बाजार मूल्य 23,300 रुपये है। भाग निकले तस्करों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed