फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly dies after being buried under rubble of dilapidated house, one injured

जर्जर मकान के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Sat, 02 Jul 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies after being buried under rubble of dilapidated house, one injured
जर्जर मकान के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, एक घायल
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के चौड़ीकरण में ध्वस्त होने से बचा था मकान का हिस्सा
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-21 में शुक्रवार को एक जर्जर भवन ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि बारिश की वजह से जर्जर भवन ढहा है।
वार्ड नंबर-21 में काफी दिनों से एक जर्जर मकान खाली पड़ा है। उसी मकान के एक हिस्से में नागेंद्र प्रसाद (55) कपड़ा प्रेस करपरिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक जर्जर भवन का एक हिस्सा ढह गया। इससे कपड़ा प्रेस कर रहे नागेंद्र प्रसाद व कपड़ा लेने आए वार्ड निवासी रामनगीना सिंह (65) मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामनगीना सिंह (65) को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं नागेंद्र प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिस मकान में नागेंद्र प्रसाद कपड़ा प्रेस करने का काम कर रह थे, वह राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के चौड़ीकरण में ध्वस्त किए गए मकान का बचा हिस्सा था। बारिश होने से वह और जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया है। उसके बगल में ही दो मंजिल का भवन भी जर्जर हालात में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर भवन के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही फोर्स व जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed