{"_id":"62b20744e45d022e1d634bc1","slug":"elderly-dead-body-found-hanging-from-tree-kushinagar-news-gkp4411429102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग के देउर के पास बागीचे में मंगलवार को पेड़ से लटका बुजुर्ग का शव मिला। बुजुर्ग की पहचान क्षेत्र के ही ग्राम परसिया निवासी सीताराम (64) के रूप में हुई।
आसपास के लोगों ने बताया कि बीते सोमवार को सीताराम का अपनी पत्नी व बेटे के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद सीताराम घर से कहीं चले गए। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। मंगलवार की सुबह बढ़या बुजुर्ग के देउर टोले के लोगों ने उनका शव देखा।
शव पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटका था। शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। उसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। जांच की जा रही है।