{"_id":"69ea8e96966a42279c0c6463","slug":"elderly-cyclist-struck-by-motorcycle-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158597-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 24 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के सियरहा टोला निवासी 65 वर्षीय रामसूरत साहनी साइकिल से हरपुर माफी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पकडीयार-लक्ष्मीगंज मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर, हादसे में घायल बाइक सवार विजयपुर गांव के लाला टोला निवासी 27 वर्षीय पिंकल तिवारी का रामकोला सीएचसी में इलाज चल रहा है। खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।