फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly Cyclist Dies in Highway Accident

Kushinagar News: हाईवे पर हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Sat, 16 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly Cyclist Dies in Highway Accident
रजवटीया गांव के पास हाइवे पर साइकिल सवार की मौत के बाद जुटी भीड़।संवाद
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के सामने शुक्रवार सुबह हाईवे पार करते समय साइकिल सवार बुजुर्ग की किसी वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र के रेडहा गांव निवासी दहारी बैठा (65) अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने भाइयों के साथ गया था। सुबह भाइयों के साथ नाश्ता करने के बाद समधी के घर नरहवा जाने की बात कहकर निकले। रजवटिया गांव के सामने हाईवे पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed