फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight thousand rupees cheated by cheating the contractor

ठेकेदार को झांसा देकर ठगे आठ हजार रुपये

Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand rupees cheated by cheating the contractor
ठेकेदार को झांसा देकर ठगे आठ हजार रुपये
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवा पट्टी निवासी एक व्यक्ति से फाइनेंस के नाम पर जालसाजों ने आठ हजार रुपये की ठगी कर ली है।
शाहपुर खलवा पट्टी निवासी गुड्डू यादव ठेकेदार हैं। दो दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी से जल्दी फाइनेंस कराने की बात कही गई थी। उस पर भरोसा करके गुड्डू यादव ने वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। एक लाख रुपये का लोन दिलाने के लिए जालसाजों ने उनका आधार कार्ड, पैन कॉर्ड और फाइल खर्च के नाम दो हजार रुपये मांग लिए।

दो घंटे के बाद गुड्डू के पास उसी नंबर से किसी ने फोन किया, जिसने बताया गया कि दो घंटे में लोन पास करने के लिए 5999 रुपये भेज दीजिए। उसके झांसे में आकर गुड्डू ने छह हजार रुपये भेज दिए। बाद में उस नंबर पर संपर्क करने पर फोन उठाने वाले ने बताया कि आप से 5999 रुपये मांगे गए थे। आप ने जल्दबाजी में छह हजार रुपये भेज दिए। इस वजह से लोन नहीं हो पाएगा। ठगी जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed