फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Eid Milan ceremony gives the message of brotherhood'

Kushinagar News: 'भाईचारे का संदेश देता है ईद मिलन समारोह'

Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Eid Milan ceremony gives the message of brotherhood'
बखिरा। रविवार की देर शाम बखिरा के एक मैरिज हाल में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। डॉक्टर शमीम की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को जीवंत रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर शमीम ने कहा कि ईद मिलन का आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारा की अनूठी मिसाल पेश करता है। समारोह का मकसद है समाज के सभी तबके व समुदाय को आपस में जोड़ना।
विज्ञापन

डॉ. एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। हिंदू-मुसलमान एक गुलदस्ते की तरह हैं। हमारे बीच सदियों पुराना आपसी सौहार्द की मिठास बरकरार रहनी चाहिए। इस दौरान इशहाक अंसारी, शमीम अंसारी, ओमप्रकाश सिंह, जलधारी सिंह, कफील अहमद नदवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed