फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Efforts to revive the Bansi river have intensified; Lucknow team has inspected

Kushinagar News: बांसी नदी के पुनरुद्धार की कवायद तेज लखनऊ की टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 15 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Efforts to revive the Bansi river have intensified; Lucknow team has inspected
बांसी नदी का नक्शा देखते टीम के सदस्य। स्रोत-सोशल मीडिया    
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र से गुजरी बांसी नदी के पुनरुद्धार की कवायद तेज हो गई है। रविवार को लखनऊ से आए डॉ. उमर सैफ, साइंटिफिक एडवाइजर, जिला गंगा समिति ने बांसी नदी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर ही पानी का बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड जांचने के लिए निर्देश दिया। साथ ही नदी से जुड़ी 12 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ सोमवार को बैठक कर जल्द से जल्द सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने भी बांसी नदी के जीर्णोद्धार के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दिया है। डीएम 16 सितंबर को बांसी नदी के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक करेंगे। इसके पहले बाढ़ खंड, सिंचाई और ग्राम पंचायत की तरफ से बांसी नदी के विकास के लिए क्या तैयारियां हैं। इसके लिए लगातार बैठक और निरीक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाढ़ खंड विभाग की टीम ने भी बांसी नदी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। वहीं खड्डा ब्लॉक में भी बांसी नदी से सटे तीन गांवों के समीप स्थलीय सर्वे हुआ। प्रशासनिक स्तर पर हुई इस पहल से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से उपेक्षित बांसी नदी का फिर से कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed