{"_id":"689ce101c1218611240824eb","slug":"efforts-to-build-a-dog-care-center-are-accelerated-land-has-been-identified-in-padrauna-and-kushinagar-nagar-palika-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143409-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉग केयर सेंटर बनाने की कवायद तेज, पडरौना और नगर पालिका कुशीनगर में जमीन चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉग केयर सेंटर बनाने की कवायद तेज, पडरौना और नगर पालिका कुशीनगर में जमीन चिन्हित
Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिले में डॉग केयर सेंटर बनाने की कवायद तेज हो गई है। पडरौना और नगर पालिका कुशीनगर की ओर से जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा नगर पंचायतों की ओर से भी जमीन चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। डॉग केयर सेंटर में कुत्तों को रखने के बाद एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाने और नसबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में कई स्थानों पर हिंसक कुत्तों के डर से लोग घरों से निकलने से परहेज करने लगे हैं। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी गांव में मानसिक रूप से बीमार 30 वर्षीय माधुरी को कुत्तों के झुंड ने नोचकर मंगलवार को मार डाला। इसके पूर्व भी कुत्तों के हमले का शिकार बच्चे, बूढ़े और महिलाएं हो चुकी हैं। शासन के आदेश के बाद डीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया है। कुशीनगर नगर पालिका के ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि जमीन तो चिन्हित कर ली गई है। टेंडर के लिए तैयारी की जा रही है।
वहीं पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि डॉग केयर सेंटर के लिए जमीन को देखा गया है। इसके लिए जो भी कागजी प्रक्रिया है, उसे पूरा कराया जा रहा है। हाटा नगर पालिका समेत दस नगर पंचायतों में जमीन ढूंढ़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि पशुपालन विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन एक स्थान पर कुत्ते मिले तो वैक्सिनेसन की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। डॉग केयर सेंटर का निर्माण कराने की जिम्मेदारी निकायों को शासन की ओर से दी गई है। इसके लिए सभी ईओ से संपर्क किया जा रहा है।