फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Effigy of Maulana Who Made Remarks Against CM Yogi's Mother Burnt

Kushinagar News: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का जलाया पुतला

Tue, 17 Mar 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Maulana Who Made Remarks Against CM Yogi's Mother Burnt
तमकुहीराज में मौलाना सलीम की प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता।स्रोत-सोशल  - फोटो : लहरपुर में बरामद हुए गैस सिलिंडर व मौजूद एसडीएम व अन्य अ​धिकारी।
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार में सभा के दौरान मौलाना सलीम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पुतला जलकर विरोध जताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने कस्बा में जुलूस निकाला। ओवरब्रिज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम का पुतला जलाया। इस दौरान जय श्रीराम और वंदे मातरम का जयघोष कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के गोरख प्रांत के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति के परिवार के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। इससे समाज में वैमनस्य फैलता है।कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान विनय यादव, ज्वाला पटेल, विश्वजीत खरवार, चन्द्रशेखर साहनी, सुनील भारती, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed