{"_id":"66aea5d4a78a32a4790230c4","slug":"eco-clubs-will-now-be-formed-in-schools-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121045-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूलों में अब बनाए जाएंगे ईको क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूलों में अब बनाए जाएंगे ईको क्लब
Sun, 04 Aug 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थी अब पर्यावरणीय गतिविधियों में भी शामिल होंगे। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब फाॅर मिशन लाइफ का गठन किया जाएगा। हर महीने इस क्लब की बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पौधरोपण अभियान को भी यह क्लब गति देंगे। प्रत्येक स्कूल में 35-35 पौधे मां के नाम से रोपे जाएंगे।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की तरफ से ईको क्लब का गठन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उनकी तरफ से जारी निर्देश के अनुार विद्यालय के किसी एक छात्र को पर्यावरण संरक्षण के का कैप्टन बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के दो छात्र व दो छात्राएं इसकी समन्वयक होंगी। सहायक अध्यापक व अध्यापिका को नोडल शिक्षक बनाया जाएगा। विद्यालय का प्रधानाध्यापक इसका प्रभारी होगा। ईको क्लब के संदर्भ में 27 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक की गतिविधियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्येक स्कूल में 35 विद्यार्थियों का समूह बनाया जाएगा। फिर पौध रोपण किया जाएगा। विद्यार्थी खुद अपने परिवार और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। क्लब के माध्यम से समय समय पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी और लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। ऊर्जा व जल बचाने के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता इत्यादि के बारे में बच्चों में समझ विकसित की जाएगी।
ईको क्लब की गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को शिक्षण अवधि के आखिरी एक घंटे में आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय स्तर पर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ब्लाॅक स्तर पर और राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी इसकी गतिविधियों की समीक्षा करेगी। -डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए कुशीनगर।