फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Echo and automatic ultrasound machine will be installed in the medical college

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में लगेगी ईको और आटोमेटिक अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 07 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Echo and automatic ultrasound machine will be installed in the medical college
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में उपकरणों की खरीद पर 25 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकांश उपकरणों की खरीद भी हो चुकी है, लेकिन ईको और आटोमेटिक अल्ट्रासाउंड मशीनें अभी नहीं आई हैं। इसका भी प्रस्ताव भेज दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा 15 दिसंबर से रोगियों को ईको और आटोमेटिक अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कॉर्डियोलॉजी के डॉ. धनंजय मिश्रा की तैनाती के बाद ओपीडी में दिल के रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसके पहले इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद रोगियों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता था। अब दिल के रोगियों को इलाज मिल रहा है। जिन मरीजों को ईको जांच की जरूरत पड़ रही है, उन्हें निजी जांच सेंटर पर जाना पड़ रहा है। वहीं, अल्ट्रासाउंड की आटोमेटिक मशीन लगाई जाएगी। इसमें एक साथ कई तरह की जांच की जा सकती है। दोनों मशीनों की खरीदारी के लिए प्राचार्य की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट की स्वीकृति भी मिल गई है। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि 15 दिसंबर से पहले दोनों मशीनें लग जाएंगी। पैथाेलॉजी का भी विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भी मशीनों की डिमांड की गई है। एकेडमिक ब्लॉक पर उपयोग किए जाने वाले अधिकांश उपकरणों की खरीदारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed