फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   E-rickshaws carrying passengers without registration, crackdown on dealers begins

Kushinagar News: बिना रजिस्ट्रेशन सवारियां ढो रहे ई-रिक्शा, डीलरों पर शिकंजा कसना शुरू

Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws carrying passengers without registration, crackdown on dealers begins
बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा बेचने वालों पर विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में चार हजार ई-रिक्शा पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा चालक सवारियां ढो रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे ई-रिक्शा चालकों पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान के साथ ही डीलरों पर भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। एआरटीओ ने ई-रिक्शा के डीलरों को बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जिले में संभागीय परिवहन विभाग में करीब चार हजार ई-रिक्शा का पंजीकृत हैं। इनमें से शहर में करीब दो हजार ई-रिक्शा संचालित होते हैं। संभागीय परिवहन नियमों के मुताबिक ई-रिक्शा, टैंपो, टैक्सी समेत किसी भी वाहन का बिना रजिस्ट्रेशन संचालन नहीं किया जा सकता है। लेकिन शहर में तकरीबन 500 से अधिक ई-रिक्शा का संचालन बिना रजिस्ट्रेशन के हो रहा है।
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, जटहां रोड, मेन बाजार, रविंद्रनगर समेत शहर के किसी भी इलाके में संचालित होते देखे जा सकते हैं। इससे जहां संभागीय परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं बिना पंजीयन नंबर के ई-रिक्शा से अपराधकारित होने पर उसे पकड़ना आसान नहीं होगा। हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा के संचालन को रोकने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन के शोरूम से ई-रिक्शा निकालने पर डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। संभागीय परिवहन विभाग के निशाने पर जिले के डीलर आ गए हैं। चेकिंग के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा पकड़े जाने पर सेल लेटर देखा जाएगा। ई-रिक्शा जिस डीलर के यहां से खरीदा गया होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा चलाना गैरकानूनी

बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चलाना गैर कानूनी है। बावजूद इसके जिला मुख्यालय सहित नगर में भी धड़ल्ले से ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। इसके लिए एजेंसी मालिकों को भी नोटिस जारी किया जा जाएगा। बिना नंबर प्लेट के एजेंसी से गाड़ी नहीं छोड़ना है।

- मोहम्मद अजीम, एआरटीओ, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed