फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   E-rickshaw overturns due to axle breakage, girl dies

Kushinagar News: एक्सल टूटने से पलटा ई-रिक्शा, बच्ची की मौत

Sat, 31 Aug 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns due to axle breakage, girl dies
खड्डा। सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा एक्सल टूटने से शुक्रवार को पलट गया। उसमें सवार चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोग तुर्कहा सीएचसी ले गए। चालक की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव की 30 वर्षीय सुचिता देवी की तबीयत खराब थी। वह अपनी 65 वर्षीय सास सुभावती देवी, छह वर्षीय बेटा अनमोल चार वर्षीय बेटी अमृता के साथ ई-रिक्शा से करीब 11 बजे तुर्कहा सीएचसी जा रही थीं। कस्बे में शिवमंगल नर्सिंग होम के पास ई रिक्शा का एक्सल टूट गया और असंतुलित होकर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार सभी लोग दब गए और मां की गोद से छिटककर अमृता पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मनोज कुमार की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed