{"_id":"67a79dec3c8216b93609bd21","slug":"e-carts-worth-lakhs-become-vip-in-buddhanagari-after-one-month-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131734-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्धनगरी में एक माह बाद ‘वीआईपी’ हो गए लाखों के ई-कार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्धनगरी में एक माह बाद ‘वीआईपी’ हो गए लाखों के ई-कार्ट
Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में पर्यटक बौद्ध से जुड़े सभी स्थलों का दर्शन कर लें और पर्यावरण को भी नुकसान न हो, इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर ई-कार्ट की सुविधा शुरू की गई। उद्घाटन के साथ लोगों को इस सुविधा का फायदा भी मिला। मगर, जिम्मेदारों की उदासीनता से एक माह में ही ये बंद कर दी गई। अब बुद्ध स्थली में किसी वीआईपी के आने पर ही यह गाड़ियां निकाली जातीं हैं। बाकी समय में चारों ई-कार्ट को निरस्त हो चुकी मैत्रेय परियोजना के लिए बने भवन परिसर में रखा जाता है, जहां हे धूल फांक रही हैं। इसके अभाव में पर्यटक दूसरे वाहनों के सहारे भ्रमण करने के लिए मजबूर हैं।
ई-कार्ट का संचालन की सुविधा कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कसाडा ने 27 सितंबर वर्ष 2022 को विश्व पर्यटन दिवस पर शुरू की थी। करीब 29 लाख खर्च कर खरीदी गईं ई-कार्ट को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से जिला स्तरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई थी। चारों ई-कार्ट पर देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल यानी रामाभार स्तूप तक की यात्रा की। पर्यटकों समेत कुशीनगर के लोगों ने इसकी सराहना भी की। बमुश्किल एक माह चलने के बाद अफसरों की उदासीनता से फाइलों में कैद हो गई।