फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Duty of sweepers engaged in bundling of election material

Kushinagar News: चुनाव सामग्री की बंडलिंग में लगी सफाईकर्मियों की ड्यूटी

Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Duty of sweepers engaged in bundling of election material
पडरौना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। मंगलवार को चुनाव सामग्री जिला मुख्यालय पर पहुंच गई। सामग्री प्रभारी डीडीओ के निर्देश पर उसे जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर में रखवाया गया। इसकी बंडलिंग के लिए 29 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी और चुनाव सामग्री आएंगी।
विज्ञापन

चुनाव सामग्री पहुंचने के बाद सामग्री प्रभारी डीडीओ कल्पना मिश्रा कर्मचारियों के साथ रिसोर्स सेंटर की हाल में पहुंचीं और सामग्री का रिसीव लिस्ट से मिलाना किया। इसमें 42 प्रकार के लिफाफे, मतदाता सूचना पर्ची, वोटर गाइड, मतदान रजिस्टर, इंक सामग्री शामिल हैं। कल्पना मिश्रा ने बताया कि चुनाव कराने के लिए सामग्री आनी शुरू हो गई है। बूथ के हिसाब से बंडलिंग के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि समय से मतदान के दिन सभी सामग्री पहुंच जाए। अभी और सामग्री आनी है। बंडल बनाने के लिए सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिस हॉल में सामग्री रखी गई है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed