फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   During the yagya, miscreants attacked the priest with a sharp weapon

Kushinagar News: यज्ञ में मनबढ़ों का पुजारी पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 04 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
During the yagya, miscreants attacked the priest with a sharp weapon
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा के बड़का बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ में सोमवार की आधी रात को पड़ोसी गांव के मनबढ़ युवकों ने मारपीट किया। विरोध करने पर पुजारी व मुख्य जजमान समेत चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चंदा का बाक्स में रखे रुपये लूट ले गए। इससे नाराज गांव वाले थाने में मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस इस मामले में छह लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। कोटवा गांव के बड़का बाबा मंदिर में 28 मई से चल रहे विष्णु महायज्ञ के सातवें दिन बीती रात को एक बजे के लगभग रामलीला समाप्त होते ही गांव के सभी लोग अपने अपने घर चले गए उसी दौरान सूनसान देख कोटवा गांव से कुछ दूर सोहनी गांव के आधा दर्जन मनबढ़ युवकों पहुंचे और जाते ही जनरेट को जबरिया बंद कर दिया पुजारी ननकू और मुख्य जजमान मिट्ठू सिंह पर धारदार हथियार से हमला करते हुए मारने पीटने लगे और मिट्ठू सिंह के पास चंदा के पैसे रखे बैग को ले कर भाग गए। जिसमें मिठ्ठू सिंह के सर और हाथ और सीने में अधिक चोट लगने और पुजारी ननकू को लोग कप्तानगंज सीएचसी लोग लाए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया जबकि मिठ्ठू सिंह की स्थिति नाजुक को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जिसकी स्थित नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर गांव वाले आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed