फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   During enrollment commotion

नामांकन के दौरान हंगामा

Mon, 15 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
हाटा। पंचायत के रिक्त पदों के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए।इस
विज्ञापन
दौरान सुकरौली ब्लाक के लिए ग्राम पर प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए आरओ के खिलाफ नारेबाजी की।

सुकरौली विकास खंड का गांव चिलुआं में ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है और वर्तमान समय में रिक्त है।रविवार को सुकरौली ब्लाक पर पंचायत के रिक्त पदों के लिए नामांकन दाखिल किया जा रहा था। चिलुआ के ग्राम प्रधान पद के लिए कुल पांच पर्चों की बिक्री हुई थी।

इनके से दो नामांकन पत्र दाखिल हो गए। उधर, ब्लॉक परिसर में नन्दनी, गिरिजा और प्रियंका और उनके समर्थकों ने यह आरोप लगा कर शोर मचाना शुरू कर दिया कि आरओ उनका नामांकन पत्र नहीं ले रहे हैं। इन लोगों ने एसडीएम हाटा को फोन से शिकायत भी की।

इस संबंध में आरओ सुकरौली बीके वर्मा ने बताया कि इन लोगों का नाम वोटरलिस्ट में नहीं है। इसके चलते नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। उनका कहना था कि वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए किए गए आवेदन पत्र की छाया प्रति के साथ ये लोग नामांकन दाखिल करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed