फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   during chain snatching woman injured

Kushinagar News: चेन खींचने के दौरान बाइक से गिरी महिला, हालत गंभीर

Tue, 16 May 2023 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 16 May 2023 02:31 PM IST
सार

रामकोला थाना क्षेत्र के इंदरसेनवा गांव निवासी संजय शुक्ला अपने पत्नी मंजू देवी के साथ स्टेट बैंक की शाखा में आए थे। बैंक में कार्य निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर इंद्रसेनवा जा रहे थे। रास्ते में धर्म समधा के समीप बाइक के पीछे से आ रहे दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली। इसके चलते वह बाइक से नीचे गिर गई।

विज्ञापन
during chain snatching woman injured
रामकोला पडरौना रोड पर धर्म समधा के पास लुटेरों ने महिला की चैन खिंचा,सड़क पर गिरी घायल।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के धर्म समधा के समीप सोमवार को तीन बजे स्टेट बैंक से अपने खाते का काम कराकर घर इंदरसेनवा जा रही 53 वर्षीय महिला के गले से बाइक सवार उचक्के चेन खींचकर फरार हो गए। इस दौरान महिला बाइक से गिर कर चोटिल हो गई। इलाज के दौरान कंधे में फ्रैक्चर होने की वजह से रामकोला सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के इंदरसेनवा गांव निवासी संजय शुक्ला अपने पत्नी मंजू देवी के साथ स्टेट बैंक की शाखा में आए थे। बैंक में कार्य निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर इंद्रसेनवा जा रहे थे। रास्ते में धर्म समधा के समीप बाइक के पीछे से आ रहे दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली। इसके चलते वह बाइक से नीचे गिर गई। उचक्के चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल महिला को परिजन रामकोला सीएससी पर इलाज कराने के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक्सरे कराया तो कंधा टूटा मिला। महिला का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष एसपी राय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों को तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चारों तरफ सघन जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed