फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   duplicate salt found

Kushinagar News: नकली नमक बेचने वाले दुकानदारों पर केस दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
duplicate salt found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। फाजिलनगर कस्बे में बुधवार की शाम आईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यूनिट के जांच अधिकारी ने दुकानों पर बिक रही नमक की जांच की। इसमें दो दुकानों में नकली नमक मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
कंपनी के जांच अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पटहेरवा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह कंपनी के जांच अधिकारी हैं। टाटा नमक व संबंधित उत्पाद के संबंध में जांच कर अन्य सूचना एकत्र करना उनका दायित्व है। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे टीम ने पुलिस टीम के साथ फाजिलनगर कस्बा के सब्ज़ी मंडी स्थित दो दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

इन दुकानों पर टाटा नमक का नकली रैपर लगाकर नमक की बिक्री की जा रही थी। दोनों दुकानों से मिले नमूनों को सील कर जांच टीम ने पटहेरवा पुलिस को सुपुर्द कर उनके खिलाफ कापी राइट के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की जांच टीम के देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दो किराना दुकानदारों के खिलाफ काॅपीराइट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed