फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dumper owner clashed with mining officer, arrested

Kushinagar News: खनन अधिकारी से भिड़ा डंपर मालिक, गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dumper owner clashed with mining officer, arrested
कप्तानगंज। क्षेत्र के एक गांव में खनन अधिकारी से डंपर मालिक और उसके बेटे द्वारा उलझने का मामला सामने आया है। स्थिति गंभीर होती देख खनन अधिकारी ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और वहीं खनन अधिकारी ने डंपर को सीज कर दिया। हुआ यह कि अवैध बालू से लदे डंपर का पीछा करते हुए खनन अधिकारी डंपर मालिक के घर पहुंच गए। वाहन को कब्जे में लेने के दौरान खनन अधिकारी से डंपर मालिक और उसके बेटे ने करीब एक घंटे तक तकरार की। एक माह पूर्व भी इसी वाहन मालिक का डंपर अवैध बालू लेकर जाते हुए पकड़ा गया था। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। इसकी शिकायत किसी ने खनन अधिकारी अभिषेक सिंह से की थी। सोमवार को वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंडक नदी घाटों पर होने वाले बालू खनन की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान खनन अधिकारी को देख बालू लदा एक डंपर लेकर चालक भागने लगा। खनन अधिकारी ने बताया कि उसका पीछा किया गया तो वह प्रेशर वाले डंपर से बालू रास्ते में गिराकर दरवाजे पर ले जाकर डंपर खड़ा कर दिया। दरवाजे पर पहुंंचने पर डंपर मालिक गिरजा शंकर यादव और इसका बेटा मनीष यादव कार्रवाई से रोकने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख खनन अधिकारी ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी पिता-पुत्र मनमानी करने लगे। इनका कहना था कि डंपर बालू लाने नहीं गया था। कोई दूसरा डंपर होगा। यह डंपर सुबह से यह दरवाजे पर खड़ा है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और डंपर को लेकर थाने चली गई। इसके बाद इसे सीज कर दिया गया। करीब एक माह पूर्व गिरजा शंकर यादव का डंपर अवैध बालू लेकर जाने में सीज किया गया था। आज भी चकमा देकर चालक डंपर लेकर भाग रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि डंपर को सीज कर दिया गया है। डंपर मालिक और इसके बेटे का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बालू खनन की बार-बार शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान कप्तानगंज कस्बे में एक डंपर पर बालू लदा दिखाई दिया जो चकमा देकर भाग गया और रास्ते में ही बालू गिराकर अपने दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया। उसको पकड़ने के लिए वहां गया तो उनके परिजन मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed