फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dukaanadaaron mein baante koodedaan

दुकानदारों में बांटे कूड़ेदान, गंदगी करने पर वसूला जाएगा जुर्माना

Fri, 27 May 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
dukaanadaaron mein baante koodedaan
दुकानदारों में बांटे कूड़ेदान, गंदगी करने पर वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने गांधी चौक से जैन गली तक चलाया अभियान
कसया(कुशीनगर)। नगर पालिका परिषद कुशीनगर नगर को स्वच्छ बनाने के लिए शुक्रवार को दुकानदारों को कूड़ेदान वितरित किया गया। दुकानदारों से नालों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। उन्हें हिदायत दी गई है कि दुकान के सामने गंदगी मिलने व कूड़ेदान न होने की स्थिति में जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश कुमार गौतम की अगुवाई में शुक्रवार सुबह कूड़ेदान वितरण की शुरूआत गांधी चौक से हुई। सड़क के दोनों तरफ जैन गली तक 164 दुकानदारों को कूड़ेदान दिया गया। उन्हें पालिका कर्मियों ने हिदायत दी है कि जांच के दौरान दुकान के सामने गंदगी अथवा कूड़ेदान नहीं मिले तो उनसे 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। स्वच्छता अभियान के प्रभारी श्रवण तिवारी ने बताया कि कूड़ादान वितरण व जुर्माना वसूले जाने की प्रावधान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा के आदेश के क्रम में किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर परवेज आलम, श्रवण तिवारी, हरेंद्र यादव, प्रिंस यादव, आजाद, रिजवान, अजहरुदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed