फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to tire burst, uncontrolled jeep collided with two cars on the other lane, two people seriously injured

Kushinagar News: टायर फटने से बेकाबू जीप दूसरी लेन पर दो कारों से टकराई, दो लोग गंभीर

Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Due to tire burst, uncontrolled jeep collided with two cars on the other lane, two people seriously injured
हाटा। शहर के फोरलेन ओवरब्रिज पर वृहस्पतिवार की दोपहर लगभग एक बजे जीप का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई। उसी समय वहां से गुजर रही दो कारों से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर की ओर से कसया के लिए जा रही कमांडर जीप नगर के बस स्टेशन चौराहे के पास फोरलेन ओवर ब्रिज पर पहुंची ही थी कि उसका टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में पहुंच गई। इससे सामने से आर रही दो कारों से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में कमांडर जीप चालक विजय सिंह (50) निवासी पगरा हाटा कुशीनगर व कार चालक अखिलेश ठकराइन (45) निवासी बसडिला बुजुर्ग थाना तमकुहीराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed