{"_id":"592476354f1c1bb83e535ed9","slug":"due-to-server-down-people-became-bothered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन होने से दिन भर अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन होने से दिन भर अफरा-तफरी
kushinagar
Updated Tue, 23 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना।
देवरिया में ओएफसी केबल कटने व अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते मंगलवार को जिले भर में बीएसएनएल का नेटवर्क प्रभावित रहा। सर्वर डाउन होने के चलते बैंक और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा। इसके चलते लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार से ही जिले में बीएसएनएल का नेटवर्क गड़बड़ है। बार-बार केबल कटने की वजह से लाइन फेल हो रही है। मंगलवार को भी यही दिक्कत थी। बीएसएनएल के अफसरों का कहना था कि देवरिया जिले में ओएफसी केबल कटने की वजह से लिंक फेल है। इसकी वजह से पडरौना शहर में एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस सहित कई बैंक तथा इन बैंकों के करीब 30 से अधिक एटीएम के कार्य प्रभावित रहे। इन बैंकों के अलावा तमाम सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियों के कार्य भी प्रभावित रहे। बैंक और एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे लोगों को इस तकनीकीदिक्कत के चलते बहुत परेशान होना पड़ा। लल्लन जायसवाल, सुनील मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, रामनरेश शर्मा, रामप्यारे विश्वकर्मा, अलगू गुप्ता, सुदामा चौबे, विवेक कुमार सिंह, सरफराज अंसारी आदि का कहना था कि इस वक्त लगन लेकर तमाम निजी कार्यों के लिए रुपये की जरूरत है, लेकिन कभी लिंक फेल होने तो कभी किसी अन्य दिक्कत के कारण रुपये नहीं मिल पा रहे हैं।