{"_id":"68c3261f64118cf3ca04d1a6","slug":"due-to-fault-in-the-feeder-electricity-supply-of-25-villages-was-disrupted-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145142-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फीडर में खराबी के चलते 25 गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फीडर में खराबी के चलते 25 गांवों की बिजली ठप
Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के जरार उपकेंद्र से जुड़े फीडर में आई गड़बड़ी के कारण बुधवार की रात करीब दस बजे से 25 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे करीब नौ हजार उपभोक्ताओं के घर बीते 18 घंटे से बिजली नहीं है।
बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों घर में लगे इन्वर्टर समेत अन्य बिजली उपकरण काम करना बंद कर लिए हैं। लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जरार उपकेंद्र के फीडर में एसी और डीसी काम नहीं कर रहा है। बुधवार की रात करीब दस बजे फीडर में गड़बड़ी आने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली ठप होने की जानकारी देने के बाद भी देर रात तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आए दिन फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभागीय अधिकारी समय रहते स्थायी समाधान नहीं निकालते। बृहस्पतिवार की सुबह से गड़बड़ी को ठीक करना शुरू किए, लेकिन शाम तक ठीक नहीं हो सका। उपभोक्ताओं की मोबाइल ऑफ हो गया तो इनवर्टर बैटरी भी ऑफ होने से काफी परेशानी हुई। बिजली निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकती है। इस संबंध में जेई पीएन कश्यप ने बताया कि फीडर में आई तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य चल रहा है।