{"_id":"6769b067af5177d19e087a74","slug":"due-to-error-in-aadhaar-money-did-not-reach-three-thousand-accounts-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128875-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आधार में गड़बड़ी से तीन हजार खातों में नहीं पहुंची रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आधार में गड़बड़ी से तीन हजार खातों में नहीं पहुंची रकम
Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब तीन हजार बच्चों के खाते में डीबीटी के जरिए रकम नहीं भेजी गई है। सबसे बड़ी समस्या आधार में गड़बड़ी सामने आ रही है।
ब्लॉक के 178 विद्यालयों में 21,628 बच्चे नामांकित हैं, जिसमें 18,786 बच्चों का आधार वेरिफाई किए जा चुके हैं। उनके खाते में रकम भेजी जा चुकी है। करीब तीन हजार बच्चों के आधार में गड़बड़ी के कारण धन नहीं भेजा जा सका है। इस कारण ठंड में बच्चे बिना स्वेटर और ड्रेस के जाने को विवश हैं।
बच्चों के अभिभावक भी इसके प्रति उदासीन हैं, खाते में धन भेजने के बाद भी बच्चों को ड्रेस, स्वेटर, जूता नहीं खरीद सके हैं। समविलियन विद्यालय खेसिया में तमाम बच्चे बिना स्वेटर व ड्रेस के मिले
विज्ञापन
सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर समविलियन विद्यालय खेसिया में बच्चों की परीक्षा हो रही थी। एक शिक्षक मैतुल्लाह नहीं आए थे, जबकि सभी शिक्षक हेडमास्टर सच्चिदानंद, विष्णु कुमार, जहीरुद्दीन, नेशा, नेहा राय मौजूद मिलीं। हेडमास्टर ने बताया कि कुल 189 बच्चों का नामांकन है, जिसके सापेक्ष 174 बच्चों की उपस्थिति है। उन्होंने बताया कि केवल दो बच्चों का आधार ठीक नहीं है, उन्हें छोड़कर सभी के खातों में डीबीटी का पैसा जा चुका है। यहां तमाम बच्चे बिना स्वेटर, ड्रेस के मिले। कृपापट्टी में कम ही बच्चे ड्रेस और स्वेटर में दिखे : दोपहर एक बजे प्राथमिक विद्यालय कृपापट्टी में सभी टीचर मौजूद मिले। हेडमास्टर का प्रशिक्षण बीआरसी पर था, इसलिए वे वहीं गए थे। कुल 126 बच्चों के सापेक्ष 112 की मौजूदगी थी। इसमें 120 बच्चों के खाते में पैसा चला गया है।