फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DSO inquired about the supply situation at gas agencies

Kushinagar News: डीएसओ ने गैस एजेंसियों पर आपूर्ति का जाना हाल

Thu, 12 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
DSO inquired about the supply situation at gas agencies
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में गैस गोदाम की जांच करते बीएसएओ। स्रोत -सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
पडरौना। जिले में गैस की आपूर्ति को लेकर बुधवार को डीएसओ कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार व बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर अमरजीत व नोडल अधिकारी श्याम स्वरूप के साथ गैस एजेंसियों का दौरा कर गैस की आपूर्ति का जायजा लिया। अधिकारियों ने एजेंसियों पर एक फरवरी से फरवरी तक व एक मार्च से 11 मार्च तक घरेलू गैस की डिमांड व आपूर्ति की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण में अधिकारियों ने हंसदेव लोक भारत गैस , कंठीछपरा में फरवरी महीने में एक से 28 फरवरी व एक मार्च से 11 मार्च तक का जायजा लिया,जिसमें यहां घरेलू गैस के 369 सिलिंडर स्टाक में मिले। मौके पर तीनउपभोक्ता मौजूद थे। वे गैस की डिलेवरी ले चुके थे। डीएसओ ने बताया कि निरीक्षण में गैस की कोई किल्लत सामने नहीं आई है। उपभोक्ताओं से अपील किया है कि ऑनलाइन रिफिल बुक कराकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। इंडेन गैस के उपभोक्ता मोबाइल नंबर 8454955555, बीपीसीएल के 7715012345 व 7718012345 सहित एचपीसीएल के उपभोक्ता 9493602222 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संपर्क कर जानकारी व शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed