फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   drowned during bathing

गड्ढे में नहाने गए दो किशोर डूबे, घर में मचा कोहराम

Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
drowned during bathing
बिहार खुर्द गांव में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
गड्ढे में नहाने गए दो किशोर डूबे, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

समउर बाजार (कुशीनगर)। बुधवार की शाम करीब चार बजे सीमावर्ती बिहार प्रांत के भगवानपुर गांव के पास चंवर की पुलिया में नहाने गए दो किशोर डूब गए। अन्य लड़कों ने शोर मचाया तब लोगों को जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद दोनों शव बरामद हो गए। इनमें से एक पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव का जबकि दूसरा किशोर सलेमगढ़ का रहने वाला था और बिहार बुजुर्ग में अपनी ननिहाल आया था। परिजनों ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी अच्छेलाल का पुत्र मुकुल खरवार (14) अपने ननिहाल पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव में आया हुआ था। बुधवार को दिन के करीब तीन बजे मुकुल बिहार खुर्द गांव निवासी उत्तिम लाल का पुत्र अमन खरवार (15) व कुछ अन्य लड़कों के साथ बिहार बुजुर्ग गांव के पूरब तरफ बिहार प्रांत के भगवानपुर गांव के चंवर में बनी पुलिया पर नहाने गया था। दोनों किशोर एक साथ पुलिया के सामने गड्ढे में जमा बरसात के पानी में छलांग लगाए। गड्ढा गहरा होने के चलते दोनों किशोर डूबने लगे। साथ नहा रहे अन्य लड़कों ने शोर मचाया, तब तक दोनों डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों का शव बाहर निकाला। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश पुरी ने बताया कि घटनास्थल बिहार प्रांत में है। दोनों किशोर के घरवाले कोई विधिक कार्रवाई नहीं चाहते थे। वे लोग शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पुराना जख्म हुआ ताजा
रगड़गंज। बिहार खुर्द गांव में दो लड़कों की पानी में डूबने से हुई मौत की घटना ने एक बार फिर इस गांव के लोगों के जख्म को कुरेद दिया। बीते होली के दिन भी बिहार खुर्द गांव के समउर कस्बा निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

बिहार खुर्द गांव में ननिहाल आए किशोर व गांव के एक किशोर की पुलिया के सामने डूबने से हुई मौत की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल से लेकर डूबे लड़कों के घर तक दौड़ लगाते रहे। चार माह पहले भी इस गांव के पिंटू रौनियार व विकास शर्मा की समउर-पटहेरिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed