फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   drowned and dead

नहाते समय मझला नाले में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 14 Jul 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
drowned and dead
मझना नाले में डूबने से किशोर की मौत के बाद उसके घर जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
नहाते समय मझला नाले में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के रहने वाले किशोर की शनिवार को बंचरा के समीप मझना नाले में नहाते दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने नाले से ढूंढ कर शव बाहर निकाला। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पड़री गांव के ओलिपुर टोले का 16 वर्षीय संगम पुत्र संजय शनिवार को गांव के कुछ युवकों के साथ बंचरा चौराहे के समीप मझना नाले में नहाने गया था। उसी दौरान संगम नाले में डूब गया। कुछ देर बाद साथी जब उसे नहीं देखे तो शोर मचाए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नाले से किशोर के शव को ढूंढ कर बाहर निकाला। बाद में किशोर के परिजन भी पहुंच गए। शव देख कर परिजन दहाडे़ मार कर रोने लगे। घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

पोखरे से बरामद शव की हुई पहचान
खड्डा। तीन दिन पूर्व तालाब में उतराते मिले शव की पहचान कक्षा नौवीं के छात्र रूपेश निवासी सोहरौना के रूप में हुई। दोस्तों के साथ आठ जुलाई को नहाते समय छात्र डूब गया था। डर की वजह से दोस्तों ने पीड़ित परिजनों को कुछ नहीं बताया था। घर वालों में कोहराम मच गया था। सोहरौना गांव निवासी बालिस्टर गुप्ता के चार बेटों में दूसरे नंबर का रूपेश गांव के दोस्तों के साथ बगल के सोनबरसा गांव के सीवान में स्थित तालाब में नहाते दौरान गहरे पानी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद साथी घबडा गए और रूपेश के कपड़े को बगल में छुपा कर अपने घर लौट गए ।रूपेश के घर नहीं पहुंचने पर घर वाले परेशान थे। बुधवार को पोखरे में लाश मिली थी,लेकिन पहचान नही हो पाई थी। शनिवार को एक साथी ने सभी बात बताते कपड़े को दिखा दिया।कपडे को देख परिजनो ने रूपेश 14 वर्ष के रूप में पहचान की । परिजनों में चीख पुकार मच गई थी।लावारिस हाल में पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को लाने परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed