फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Driver dozed off, devotees' car collided with divider

Kushinagar News: चालक को आई झपकी, डिवाइडर से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी

Sat, 08 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Driver dozed off, devotees' car collided with divider
पटहेरवा। क्षेत्र के हाईवे एनएच-28 के पटहेरिया चौराहे पर शुक्रवार की प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। गति तेज होने के कारण डिवाइडर पार कर सर्विस लेन पर पहुंच गई। इसमें सवार श्रद्धालुओं घायल हो गए। इनका इलाज निजी क्लीनिक पर कराया गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की वजह चालक का झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार प्रदेश के मधुबनी जिले से किराए की दो स्काॅर्पियो लेकर शुक्रवार की भोर में श्रद्धालु अयोध्या होते हुए कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी फोरलेन पर पटहेरिया चौराहे पर पहुंची की चालक को झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पार कर सर्विस सड़क किनारे नथुनी गोंड की गुमटी में टकरा गई। घटना में मधुबनी निवासी चालक इसरायल, बहादुर जाशो, उपेंद्र मंडल, द्विकांति, बिसेर देवी, कुसुम देवी मंडल व बनारसी मंडल को मामूली चोटें आई। घटना देख चौराहे पर दुकानदार संतोष मद्धेशिया, संजय राव, अलिउलाह खान, संजय गुप्ता सहित स्थानीय लोगों ने गाड़ी में बैठे लोगों को निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जेसीबी से किनारे कराया। पटहेरवा प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह ने बताया कि बिहार के श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या और कुंभ स्नान के लिए जा रहा था, किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। उनके जाने की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed