फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Driver beaten up, sanitation workers protest at police station gate

Kushinagar News: वाहन चालक की पिटाई, सफाईकर्मियों ने थाना गेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Driver beaten up, sanitation workers protest at police station gate
रामकोला। नगर पंचायत रामकोला के बलुआ में बृहस्पतिवार सुबह कूड़ा उठाने गए वाहन चालक मुन्ना प्रसाद की पिटाई कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर सफाईकर्मियों ने नगर में सफाई बंद कर थाने के गेट पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। एक घंटे तक हंगामे के बाद मामला बढ़ता देख पुलिस ने मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके चलते नगर में कूड़ा दोपहर बाहर उठा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बलुआ में रोज की तरह बृहस्पतिवार को कूड़ा उठाने के लिए सफाईकर्मियों के साथ वाहन चालक मुन्ना प्रसाद गए थे। आरोप है कि कूड़ा उठाने के दौरान मिठ्ठू से कहासुनी हो गई। इससे नाराज मिठ्ठू और इसके बेटे सोनू ने मारपीट की। इसकी जानकारी होने के बाद नगर में सफाई कर रहे बाकी सफाईकर्मी काम छोड़ कर कूड़ा ढोने वाले वाहन से रामकोला थाने पर पहुंचे। मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस तत्काल मौके पर गई, लेकिन कोई मिला नहीं। मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मिठ्ठू का आरोप है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी जहां खड़ी थी, वहां से हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, इस दौरान चालक अपशब्द बोला। इसी को लेकर विवाद हुआ है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में दोनों पक्षों की गलती सामने आई है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed