फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DPRO's investigation found complaint correct, work stopped

Kushinagar News: डीपीआरओ की जांच में सही मिली शिकायत, काम रोका

Fri, 08 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
DPRO's investigation found complaint correct, work stopped
पचफेड़ा गांव में इंटरलॉकिंग निर्माण में हुई शिकायत की जांच करते डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी।
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पचफेड़ा गांव में ठेकेदार इंटरलाकिंग करवा रहा था। उस कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब थी। शिकायत मिलने पर पहुंचे डीपीआरओ ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

पचफेड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य हो रहा था। कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब थी। इस कार्य को किसी ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने डीपीआरओ से कर दी। इसको गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। जेई से इंटरलाकिंग की खुदाई कराकर गुणवत्ता देखी, तो कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। जांच में पता चला कि इस्टीमेट तक नहीं बनवाया गया था। डीपीआरओ ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य को तत्काल रोकवा दिया। डीपीआरओ ने बताया कि जांच के दौरान कार्य की गुणवत्ता खराब मिली है। निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। इसकी जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed