{"_id":"62780491fef58f645243a607","slug":"dowry-murder-case-filed-against-husband-and-sister-in-law-kushinagar-news-gkp4361660142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति और ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
कोकिलपट्टी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी मौत
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के भाई की तहरीर पर की है।
बरवापट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के पुष्करनगर टोला निवासी सुनील गौंड़ ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने 20 वर्षीय बहन लक्ष्मी की शादी 11 जून 2021 को विशुनपुरा थानाक्षेत्र के कोकिलपट्टी निवासी दीपू से की थी। उनका आरोप था कि पति लक्ष्मी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बहन की मौत हो गई है। सुनील ने बहनोई और उनके पिता को फोन किया तो मोबाइल फोन बंद था। वह बहन के घर पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी। सुनील ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सुनील की तहरीर पर बरवापट्अी थाने की पुलिस ने पति दीपू गौंड़ एवं ननद कृपावती पर दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।