{"_id":"65c156af5257152e880f236d","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-six-people-including-husband-and-father-in-law-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112011-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति व ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति व ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के मुंडेरा अरणपुर निवासी गोपाल गुप्ता ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति और ससुर समेत परिवार के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के मुंडेरा अरणपुर निवासी गोपाल गुप्ता ने कसया न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि बेटी सुनीता की शादी बगल गांव के चौरा खास थाना क्षेत्र के भठही दरियावे टोला निवासी शैलेश गुप्ता के साथ पांच मई 2007 को की थी। उनका आरोप था कि ससुराल जाने के बाद उसका पति, ससुर, जेठ समेत परिवार के लोग एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर आरोपी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। मात्र चार माह बाद ही उसे मायके पहुंचा दिया।पंचायत होने के बाद सात माह बाद बेटी ससुराल गई, लेकिन दो माह रहने के बाद ही फिर उसे ससुरालियों ने मारपीट कर खदेड़ दिया। बेटी को एक पुत्र और पुत्री होने के बाद भी ससुरालियों का रवैया वैसा ही रहा। बेटी ने संतानों के भरण पोषण के लिए केस किया तो उसका पति और ससुर उसे फिर बिदा करा कर ले गए। कुछ दिन बाद बच्चों को रखकर उनकी बेटी को मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। इसकी शिकायत पटहेरवा पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस आरोपी पति, ससुर, जेठ, जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।